Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में जनगणना प्रशिक्षण का किया अवलोकनजनगणना कार्य में त्रुटि न हो: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बरमकेला में चल रहे जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की प्रक्रिया, उपस्थित कर्मियों की सहभागिता तथा दिए जा रहे विषय-वस्तु की जानकारी ली। कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति अनिवार्य सुनिश्चित की जाए और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

कलेक्टर ने मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण मॉड्यूल के बारे में विस्तार से चर्चा की और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी कर्मियों को जनगणना के प्रत्येक बिंदु की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी दी जाए। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रगणकों को जनगणना संबंधित सवाल भी किया और पूछा कि इस बार की जनगणना कठिन है या पहले वाला। तब सभी ने एक स्वर में कहा कि इस बार मोबाइल एप की जनगणना सरल है।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्राप्त आंकड़े शासन की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गणनाकार एवं पर्यवेक्षक पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान फील्ड से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग में दक्षता बढ़ाने तथा किसी भी प्रकार की शंका का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। 

जनगणना : विकास की योजनाओं की आधारशिला

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं है, बल्कि यह देश और राज्य के समग्र विकास की आधारशिला है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी की सटीकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज भी उपस्थित थे।

जनगणना-2027 : 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना

 गुरुवार 16 अप्रैल से स्व-गणना शुरू हो गया है, जो 30 अप्रैल तक निर्धारित पोर्टल से कोई भी नागरिक अपना स्वगणना पत्रक ऑनलाइन भरा। इससे एक आई डी प्राप्त होगा, जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा, लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। 

  प्रथम चरण 01 से 30 मई में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

 भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत  जिले में भी दो चरणों में जनगणना होगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) कार्य  01 मई से 30 मई 2026 तक किया जायेगा।

Exit mobile version