• Thu. Feb 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया आकस्मिक निरीक्षण

Bychattisgarhmint.com

Dec 7, 2025

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 7 दिसंबर 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे भी साथ में थे। कलेक्टर ने वहां के रसोई और परिसर के साफ सफाई, बच्चों के लिए मच्छरदानी, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बच्चों से पढ़ाई के बारे में बातचीत किया। बालिकाओं से कलेक्टर ने आगामी परीक्षा की तैयारी के संबंध में क्या रणनीति बनाएं इसकी जानकारी लेते हुए उनके कोर्स के बारे में पूछताछ किया। बालिकाओं ने अपनी तैयारी के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता और भोजन की क्वालिटी, स्वाद के संबंध जानकारी लिया। इसके साथ ही डॉक्टर के द्वारा रुटीन चेकअप की भी जानकारी लिया। उन्होंने  हीमोग्लोबिन और सिकलिन जांच करने के लिए भी बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को निर्देश दिया कि बालिकाओं को सभी विभागीय सुविधा हमेशा प्रदान करते रहें।

कलेक्टर के निर्देश पर, हरदी छात्रावास में बच्चों को मिला खेल सामग्री

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा विगत रविवार को हरदी के छात्रावास का निरीक्षण करने पर वहां खेल सामग्री की बच्चों ने मांग किया था, जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *