Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया सरसीवा तहसील का औचक निरीक्षण


कलेक्टर ने किसान से चर्चा कर राजस्व कार्यों के निराकरण का लिया जायजा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरसीवा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक सेवा केंद्र, रिकॉर्ड रूम तथा नक्शा बंटांकन से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली और व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वहां आये किसान और अन्य नागरिकों से तहसील के कार्यों और सुविधाओं के संबंध में चर्चाकर राजस्व कार्यों के निराकरण का जायजा लिया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित थे।

Exit mobile version