Site icon chattisgarhmint.com

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने धरमजयगढ़ मुख्यालय के अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचे कलेक्टर श्री गोयल 

Spread the love

फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल में किसानों के पंजीयन कार्य की ली जानकारी, पीएम आवास के हितग्राही से की चर्चा
रायगढ़, 9 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज जिले के विकासखंड मुख्यालय धरमजयगढ़ से तकरीबन 35 से 40 किलोमीटर दूर जिले के अंतिम सुदूर छोर के ग्रामों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेने औचक निरीक्षण में पहुंचे। इस दौरान डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, प्रशिक्षु आईएफएस श्री नवीन कुमार भी उपस्थित रहे। 
  कलेक्टर श्री गोयल ग्राम बोरों पहुंचे और सीएससी सेंटर में फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल में चल रहे किसानों के पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली। पटवारी ने बताया कि किसानों का पंजीयन प्रक्रिया जारी है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने शेष बचे किसानों की जानकारी लेते हुए पंजीयन कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राम पंचायत नेवार के आश्रित ग्राम पोरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पीएम आवास के हितग्राही दिनेश एक्का से चर्चा की। हितग्राही ने बताया कि वनाधिकार पट्टा से प्राप्त जमीन है। पीएम आवास का दो किस्त मिल चुका है और मकान में ढ़लाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही प्लास्टर कर आवास पूर्ण कर लिया जाएगा। 
      कलेक्टर श्री गोयल ने जल जीवन मिशन कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने घर पहुंच पेयजल के संबंध में जानकारी लेने पर ग्रामीणों ने बताया कि ओवरहेड टैंक एवं पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर एसडीओ फारेस्ट श्री बालमुकुंद साहू, जनपद सीईओ धरमजयगढ़ श्री मदन लाल साहू, आवास ब्लॉक समन्वयक, उप अभियंता, फॉरेस्ट के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिवगण आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version