Site icon chattisgarhmint.com

महिला सशक्तिकरण और स्वसहायता समूह के उत्थान के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ली बिहान की पहली मीटिंग

कलेक्टर ने बिहान की स्वसहायता समूह महिलाओं को दिया अल्टीमेटम, अच्छा करो या किसी को अच्छा करने के लिए मौका दो

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित बिहान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े सभी सदस्यों की पहली बैठक ली। उन्होंने गोडम, छिंद, सालर जैसे क्लस्टर के कार्यों, बैंक खातों में जमा राशि, अब तक प्राप्त राशि के उपयोग, ऑडिट, क्या करने का प्लान आदि के संबंध में स्व सहायता समूह की महिलाओ और अधिकारियो से जानकारी ली। 

कलेक्टर ने अपेक्षा अनुरूप कार्य संतोषजनक नहीं होने पर कहा कि, बिहान से आजीविकामूलक बड़े बड़े कार्य सामूहिक रूप से किए जा सकते हैं। सरकार से प्राप्त राशि का शत प्रतिशत उपयोग आजीविकामूलक कार्यों में किया जाना है। जो कार्य करना चाहते हो उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उसके उत्पाद, ब्रांड, बाजार में मार्केटिंग, सप्लाई चैन, लेन-देन, टेक्नोलोजी का ज्ञान आदि बेसिक हुनर एक उद्यमी का सभी बिहान की महिलाओं के पास होनी चाहिए। 

कलेक्टर ने बिहान की स्वसहायता समूह महिलाओं को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, जितना परफॉर्म किए वो काफ़ी नहीं है। इस क्षेत्र में काम अच्छा करो या किसी को अच्छा करने के लिए मौका दो। उन्होंने कहा कि इसी तरह का आदत रहा तो  आपके सीएलएफ को कैंसिल कर नये ऊर्जावान महिलाओं को मौका देंगे। 

कलेक्टर ने सभी अधिकारियो, प्रशिक्षणकर्मी और महिलाओं को कहा कि अपने कार्य में लगन के साथ मेहनत करें, टीम भावना आपस में होनी चाहिए। आजीविका मिशन के कार्यों में पति को नहीं जोड़ना है। सभी अपने काबिलियत पर कार्य करें।

Exit mobile version