Site icon chattisgarhmint.com

कलेक्टर श्री गोयल ने जनदर्शन में सुनी जन सामान्य की समस्याएं

Spread the love

आवेदनों पर कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2024/ जन सामान्य के समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति सप्ताह कलेक्टोरेट परिसर के सृजन सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जनदर्शन के माध्यम से जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
           विकासखंड पुसौर के ग्राम तेलीपाली निवासी श्रीमती रूपबाई बंजारे स्कूल बस का परिवहन शुल्क माफ  करने के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कक्षा चौथी में आरटीई के तहत वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ में अध्यनरत है। लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वह अपनी पुत्री के परिवहन शुल्क चुकाने में असमर्थ है, इसलिए आगे की पढ़ाई गांव की ही स्कूल में करवाना चाहती है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से परिवहन शुल्क माफ करवाकर पुत्री का स्थानांतरण प्रमाण प्रदान करवाने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत कौवांताल के आश्रित ग्राम राईतराई एवं ग्राम बुलाकी के ग्रामीणों ने दोनों ग्राम को मिला कर अन्य ग्राम पंचायत बनने की मांग को लेकर आज जनदर्शन में पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि उन्हें अपने ग्राम पंचायत जाने के लिए 5 से 7 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे दोनों ग्राम पंचायत ग्रामों के ग्रामीणों को काफी समस्या होती है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत कौवांताल के आश्रित ग्राम राईतराई एवं कवंरिहा के आश्रित ग्राम बुलाकी का परिसीमन कर एक ग्राम पंचायत बनाया जाए ताकि ग्रामीणों की समस्या दूर हो सके। 
           जूटमिल निवासी श्री प्रतीक्षा सिंह आज रोजगार प्राप्ति हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे गरीबी रेखा अंतर्गत जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह एमएससी बॉटनी से अपनी शिक्षा पूर्ण करने पश्चात कंप्यूटर जैसे अन्य योग्यता रखती है। उन्होंने परिवार की जीविका का चलाने हेतु रोजगार उपलब्ध करवाने का निवेदन किया। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने जिला रोजगार अधिकारी को संबंधित आवदेन पर कार्यवाही के निर्देश दिए। आवेदक शासकीय उचित मूल्य की दुकान छोटे पडरमुड़ा के प्रभार के एवज में पैसा मंगाने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छोटे पंडरमूडा का शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन सुरभि स्व-सहायता समूह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजस्व द्वारा संचालित हेतु आदेशित किया गया है।  लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी बनमाली यादव द्वारा अभी तक प्रभार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से शिकायत किया कि प्रभार देने के लिए रकम की मांग की जा रही है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बरपाली के हितग्राही जनवरी एवं फरवरी 2024 के राशन की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बरपाली के राशन दुकान संचालक द्वारा जनवरी माह में लगभग 200 हितग्राही एवं फरवरी में 74 हितग्राहियों का मशीन में फिंगरप्रिंट ले लिया गया है, परंतु आज पर्यन्त चावल एवं शक्कर नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से शेष राशन अतिशीघ्र प्रदान करवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला खाद्य अधिकारी को आवेदन की जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन में राजस्व, खाद्य, पेयजल, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास जैसे विभिन्न विभागों के आवेदन की प्राप्त हुए थे। कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Exit mobile version