Site icon chattisgarhmint.com

निर्वाचन संपन्न कराने सभी अपने जिम्मेदारियों का गंभीरता से करें निर्वहन- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Spread the love

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पदभार ग्रहण कर जिले में निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की

सभी कंट्रोल रूम और ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

रायगढ़, 14 अक्टूबर 2023/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जिले में आचार संहिता प्रभावशील है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निर्वाचन के सभी कार्यों के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं तथा टीमें भी गठित कर दी गई हैं। सभी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, जिससे व्यवस्थित और सुचारू रूप से निर्वाचन का कार्य संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जागड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन तिथि घोषणा पश्चात आवश्यक तैयारी के संबंध में जानकारी ली। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय ने निर्वाचन तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के चार विधान सभाओं में 1085 मतदान केंद्र हैं। जिसमें से रायगढ़ विधानसभा के 59 मतदान केन्द्र सारंगढ़ जिले में है। इसके साथ उन्होंने प्रस्तावित स्थल, भवन तथा नाम परिवर्तन के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार मतदान केन्द्रों की जानकारी देते हुए निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की जानकारी ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ने नाम निर्देशन हेतु निर्धारित स्थल की जानकारी दी एवं उन्होंने बताया की तीन विधानसभाओं का सामग्री वितरण-वापसी केआईटी रायगढ़ तथा धरमजयगढ़ विधानसभा सामग्री वितरण डाइट धरमजयगढ़ से किया जाएगा। जिसके लिए पर्याप्त मैन पावर, ईवीएम उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संगवारी, आदर्श, दिव्यांग एवं युवा मतदान केन्द्रों के कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के सुचारु संपादन हेतु निर्देशित किया तथा आयुक्त आबकारी को गठित टीम के माध्यम से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन, भंडारण ब्रिकी पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती चौकसी को लेकर भी पुलिस अधिकारियों और निगरानी दल को निर्देशित किया।*कंट्रोल रूम, ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण*कलेक्टर श्री गोयल ने निर्वाचन कार्य संचालन हेतु बनाए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रजिस्टर को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सी-विजिल कक्ष भी पहुंचे। यहां उन्होंने एप के माध्यम से प्राप्त शिकायत, एफएसटी को फॉरवर्ड एवं शिकायत निराकरण के संबंध में जानकारी ली। वीएसटी, लेखा, सहा.व्यय पर्यवेक्षकों के कक्ष में पहुंचे एवं उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट कंट्रोल रूम व एमसीएमसी का भी निरीक्षण कर वहां काम काज की जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों के निर्वहन के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा के साथ ही रिकॉर्डिंग के निर्देश दिए, साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर रेगुलर मॉनिटरिंग व जानकारी संधारित करने के निर्देश वहां सुरक्षा में तैनात गार्ड को दिया।

Exit mobile version