Site icon chattisgarhmint.com

होम वोटिंग की प्रक्रिया को बारीकी से समझे-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Spread the love

विधान सभा आम निर्वाचन-2023

80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी घर पहुंच मतदान की सुविधा

मतदान दल के अधिकारियों को पोस्टल बैलेट के संबंध में दी गई प्रशिक्षण

रायगढ़, 23 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा-निर्देशन में आज सृजन सभाकक्ष में मतदान दलों को 80 से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली पोस्टल बैलेट की सुविधा के संबंध प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष 80 से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं को घर पहुंच मतदान की सुविधा दी जा रही हैं, जो काफी महत्वपूर्ण हैं। जिससे इस प्रक्रिया में आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। घर-घर जाकर वोटिंग के लिए बहुत सारी सावधानियां बरती जानी हैं, जिसका आपको विशेष ध्यान रखना होगा। यही कारण है कि आपके लिए यह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हैं, जिससे आपको स्पष्ट हो जाए एवं पोस्टल बैलट से संबंधित प्रक्रिया में शंका होने पर प्रशिक्षण में पूछ कर तत्काल उसका समाधान कर ले। कलेक्टर श्री गोयल ने मतदान दल के अधिकारियों से पोस्टल बैलेट प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछते हुए उनका भी समाधान भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि घर पहुंच मतदान दल में पीठासीन स्तर के एक अधिकारी एवं एक अन्य मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियो ग्राफर, सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे। इसके साथ ही बीएलओ इस प्रक्रिया में आपका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके अनुसार आपको कार्य करना होगा। उन्होंने मतदाता के घर में होने वाले मतदान की गोपनीयता के संबंध में बारीकी से जानकारी दी। इसके साथ ही निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों के वोटिंग के लिए बनाए गए सुविधा केंद्र के संबंध में विशेष निर्देश दिए। प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर एवं जिला मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल ने सभी मतदान दल के अधिकारियों को पोस्टल बैलेट की विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

Exit mobile version