Site icon chattisgarhmint.com

मतदान केंद्रों में मतदान दलों के लिए भी हो जरूरी सुविधाएं -कमिश्नर चंद्रवंशी

Spread the love

कमिश्नर चंद्रवंशी ने किया शहर के अंतिम छोर गोरखा और विजयपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

रायगढ़। मतदान केंद्रों में मतदाताओं के साथ मतदान कराने के लिए आए एवं ठहरे हुए मतदान दलों के लिए भी पीने की पानी, शौचालय, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। मतदान केंद्रों में समुचित सफाई व्यवस्था होने के साथ मच्छर पनपने का सोर्स न हो इसका भी ध्यान रखना होगा।उक्त बातें निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने गुरुवार को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कही। श्री चंद्रवंशी ने शहर के अंतिम छोर गोरखा और विजयपुर प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले गोरखा प्राथमिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने मतदान केंद्रों के कमरे को देखा। इस दौरान परिसर में शौचालय, पीने की पानी की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। गोरखा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के पीछे में मिडिल स्कूल भी संचालित है। यहां नाली में पानी जमे रहने और मच्छर पनपने की स्थिति मिला। इसपर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने तत्काल निगम के स्वास्थ्य अमले को स्कूल परिसर में फागिंग करने और नाली की सफाई के साथ एंटी लार्वी साइट दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। इसी तरह पीने की पानी, शौचालय लाइट, प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश डिप्टी कमिश्नर श्री सूतीक्षण यादव को दिए। इसके बाद कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने विजयपुर प्राथमिक स्कूल केंद्र स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया। मतदान केंद्र में बहुत ही अच्छी गार्डनिंग और गमलो में सुसज्जित फूल पौधे लगाने के साथ हरा-भरा माहौल रखा गया है। इसपर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने स्कूल स्कूल प्रबंधन की प्रशंसा की। इसके बाद मतदान केंद्रों के कमरे को देखा गया। यहां सभी तरह की सुविधाओं मिली। कमरे में एंट्री और एग्जिटपॉइंट को देखा दिया। यहां सुविधाएं अच्छी मिली। इसपर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने स्कूल प्रबंधन को ऐसे ही स्कूल परिसर को मेंटेन कर के रखने की बात कही। । वार्ड वासियों को मिले इलाज सुविधागोरखा मतदान केंद्र निरीक्षण के दौरान रास्ते पर मिले मेडिकल मोबाइल यूनिट का भी निरीक्षण कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल मोबाइल यूनिट पर इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी ली। मेडिकल स्टाफ ने आज के दिन 55 मरीज इलाज कराने आने की जानकारी दी गई। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने इलाज कराने आने वाली महिला मरीज से भी चर्चा की। महिला ने गोरखा बस्ती से 2 किलोमीटर चलकर उन्होंने मुख्य सड़क पर स्थित मेडिकल मोबाइल यूनिट पर इलाज कराने आने की बात कही। इस पर कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट को बस्ती के अंदर सुरक्षित स्थान पर लगाने और बस्ती के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश उपस्थित मेडिकल स्टाफ को दिए।

Exit mobile version