प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओ लिए आवश्यक बजट प्रावधान किये हैं।
बीपीएल परिवार के लोगों को 30 यूनिट बिजली निःशुल्क देने हमने इस बार 354 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा है। इसका लाभ 15 लाख बीपीएल उपभोक्ताओं को होगा।
घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने हम मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान चला रहे हैं। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट तक की विद्युत खपत पर प्रथम 200 यूनिट में बिल की राशि में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इससे 42 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। इसके लिए बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुदान मांगों पर वक्तव्य

