रायगढ़।शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति देने और बरसात से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आज सुबह महापौर जीवर्धन चौहान ने नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू के साथ वार्ड क्रमांक 02 एवं 16 का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भुतबंधान तालाब के पास नाला निर्माण कार्य, प्रियदर्शी गेट क्षेत्र के नाले, सीसी रोड एवं विभिन्न भवन निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया गया।महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नालों की सफाई और निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही सीसी रोड निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 16 के नाले का भी जायजा लिया गया। महापौर ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए सभी निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोपरि है।वित्तमंत्री ओमप्रकाश चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में शहर विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उनकी दूरदर्शी सोच और प्रभावी नेतृत्व से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विस्तार सुनिश्चित हो रहा हैनिरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।इस मौके पर क्षेत्र की पार्षद नेहा देवांगन, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा सहित निगम के कर्मचारी, इंजीनियर एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
बरसात से पहले अलर्ट मोड में निगम, महापौर ने वार्ड 02 व 16 में नाला-सीसी रोड कार्यों का किया सघन निरीक्षण

