Site icon chattisgarhmint.com

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव की सौजन्य मुलाकात

रायगढ़, 30 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में ब्रिगेडियर श्री विवेक शर्मा, विशिष्ट सेवा मेडल (से.नि.) सचिव राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं संचालक, संचालनालय सैनिक कल्याण, छत्तीसगढ़ ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को उन्होंने राज्य के समस्त भूतपूर्व सैनिकों की तरफ से मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सैनिक कल्याण बोर्ड के विभिन्न गतिविधियों के साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु वे सदैव तत्पर हैं। राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक जो कि 2012 के बाद नहीं हुई है वह जल्द से जल्द उनकी अध्यक्षता में आयोजित कराई जाएगी।

Exit mobile version