Site icon chattisgarhmint.com

गेंदा की खेती से देवानंद निषाद कर रहा एक एकड़ में 2.5 लाख की कमाई

Spread the love

अन्य किसान रबी फ़सल में धान के स्थान पर गेंदा की खेती की ओर हो रहे हैं अग्रसर

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जनवरी 2026/जीवनदायिनी महानदी किनारे बसे ग्राम बरगांव के कृषक देवानंद निषाद पिता मोहरसाय ने वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन  योजनांतर्गत पुष्प क्षेत्र विस्तार  में गेंदा की खेती किया है।  किसान देवानंद ने कहा कि, मैं ग्राम बरगांव का निवासी हूं। मैं उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विगत 02 वर्षो से रबी मौसम में गेंदा की खेती कर रहा हूं, जिससे मुझे एक एकड़ में 2.5 लाख का शुध्द लाभ मिलता है। पहले मैं गेंदा के स्थान पर रबी फसल में धान लगाता था जिससे प्रति एकड़ 20 क्विंटल उत्पादन होता था प्रति एकड़ लागत 15000 लगता था तथा लाभ 35000 मिलता था, लेकिन गेंदा फसल में कुल सिंचित रकबा 0.410 हेक्टेयर प्रति एकड़ 50 हजार ₹ लागत में उत्पादन 3750 किलोग्राम में 80 ₹ प्रति किलो और वर्ष में 3 लाख ₹ की आमदनी हुई है। प्रतिदिन 60, 70 किलो गेंदा फूल को रायगढ़ फूल बाजार में बेचने जाता हूं। गेंदा की फसल से मेरी आर्थिक स्थिति अच्छी बढ़ गई है। मुझे उद्यानिकी विभाग से राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत गेंदा पौधा मिला है तथा समय-समय पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाता है। ग्राम बरगांव में मेरे द्वारा गेंदा फसल लगाने से गांव के अन्य कृषक भी रबी में धान के स्थान पर गेंदा फसल लगाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

Exit mobile version