Site icon chattisgarhmint.com

धारदार हथियार लहरा रहे युवक पर धरमजयगढ़ पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

Spread the love

03 अप्रैल रायगढ़ । सोमवार 01 अप्रैल के शाम थाना धरमजयढ़ अंतर्गत ग्राम उदउदा बैगापारा में एक व्यक्ति के द्वारा गांव बस्ती में खुली तलवार लेकर रास्ते से आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने की सूचना थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम को मिली । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने से सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो के हमराह आरक्षक तिरिथ राठिया और दिलेश चन्द्रा को मौके के लिये रवाना किया गया जिनके द्वारा गांव चमारी दास महंत के घर के सामने युवक *दीपाकंर बैरागी पिता दीपक बैरागी उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गापुर कालोनी थाना धरमजयगढ़ वर्तमान पता तुलसीनगर बस्ती कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा* को हाथ में लोहे का तलवार लहराते हुए सुरक्षा पूर्वक पकड़े । युवक से एक लोहे के तलवार की विधिवत गवाहों के समक्ष जप्ती कार्रवाई कर आरोपित दीपाकंर बैरागी को थाना लाया गया जिस पर अप.क्र. 98/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

Exit mobile version