Site icon chattisgarhmint.com

दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Spread the love

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल 
रायगढ़, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष श्रृंखला का पहला प्रसारण आज 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हुआ।
           कार्यक्रम के पहले प्रसारण में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा प्रदेशभर की बिहान दीदियों को संबोधित किये, साथ ही केंद्रीय मंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान ने भी दीदियों को सम्बोधित किया। इस दौरान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी प्रेरणादायी सफलता की कहानियां साझा की, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। दीदी के गोठ के माध्यम से बिहान से जुड़ी महिलाओं के कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में पहुंचाई गयी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम भी बनेगी। 
           रायगढ़ जिले में भी यह कार्यक्रम सभी 28 संकुलों में प्रसारित हुई, जहां समूह की महिलाएं एकत्र होकर इस प्रसारण को सुनी और प्रेरणा प्राप्त की साथ ही साथ जिले के 1,25,000 से अधिक दीदियों ने 12500 स्व-सहायता समूहों के माध्यम से 730 ग्राम संगठनों के सहयोग से दीदी के गोठ कार्यक्रम को जिले के कोने कोने तक सुना गया।
           जिले में यह कार्यक्रम जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, श्रीमती भाग्यवती नायक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीलाराम पटेल, उपायुक्त श्री महेश पटेल, श्री सनत कुमार नायक, श्री वीरेंद्र राय सहित अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। जनपद पुसौर में जनपद अध्यक्ष एवं सभापति की गरिमामय उपस्थिति के साथ राज्य कार्यालय से श्री राजन सोनी, डीएमएम जिला पंचायत, जनपद पंचायत सीईओ तथा स्व- सहायता समूह के लगभग 300 दीदियाँ मौजूद रही और दीदी के गोठ के सीधा प्रसारण को सुने।

Exit mobile version