Site icon chattisgarhmint.com

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 27 नवंबर को

Spread the love


रायगढ़, 23 नवम्बर 2025/ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 27 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, रायगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं सह-अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। समिति के समक्ष विभिन्न विभागों में संचालित 17 योजनाओं की स्थिति प्रस्तुत की जाएगी, जिनका मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक में पूर्ण जानकारी और आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है, ताकि,योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध प्रगति पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर दिशा-निर्देश जारी किया जा सके।

Exit mobile version