सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 अप्रैल 2026/ सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 16 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे किया जाएगा। शिविर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे जो आम जनता के मांग और शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त कर शीघ्र निराकरण करेंगे। साथ ही सभी विभाग अपने विभागीय योजनाओं का लाभ देंगे और पात्र हितग्राही को सामग्री वितरण करेंगे।
16 अप्रैल को अंडोला में होगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

