• Tue. Mar 10th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मुकडेगा में 12 और तमनार में 13 मार्च को आयोजित होंगे जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

Bychattisgarhmint.com

Mar 10, 2026


आम नागरिक अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित प्रस्तुत कर सकेंगे आवेदन
जिला स्तरीय अधिकारी रहेंगे मौजूद, होगा त्वरित निराकरण

रायगढ़, 10 मार्च 2026/ जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण के लिए ’’प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार’’ अभियान को गति दी जा रही है। इसी क्रम में आगामी 12 मार्च को लैलूंगा विकासखंड के तहसील मुख्यालय मुकडेगा और 13 मार्च को तहसील मुख्यालय तमनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है, जहाँ ग्रामीण और आम नागरिक अपनी मांगों, शिकायतों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।
             कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविरों में जिला स्तरीय अधिकारियों, अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मौके पर मौजूदगी का मुख्य उद्देश्य आवेदनों का तत्काल परीक्षण कर अधिकतम प्रकरणों का निराकरण स्थल पर ही करना है, जिससे आमजनों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल सके। कलेक्टर ने क्षेत्र की नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना और अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *