Site icon chattisgarhmint.com

माध्यमिक शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता पर फोकस, प्रधान पाठकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

छात्रवृत्ति, एनएमएमएस व प्रयास योजना में शत-प्रतिशत पात्र विद्यार्थियों को शामिल करने के निर्देश
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं पर जोर
छात्रवृत्ति, एनएमएमएस एवं बोर्ड परीक्षा सुधार पर दिए गए सख्त निर्देश

रायगढ़, 21 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव के मार्गदर्शन में जिले की सभी शासकीय माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों की समीक्षा बैठक ओ.पी. जिंदल स्कूल, पतरापाली, खरसिया रोड, रायगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिले के शासकीय शालाओं के माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक, एडीपीओ भुवनेश्वर पटेल, एपीसी समग्र शिक्षा भूपेंद्र पटेल, परियोजना अधिकारी साक्षर भारत देवेंद्र कुमार वर्मा, समस्त ब्लॉक के  बीईओ उपस्थित रहे। 
            समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति योजना में तेजी लाने, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) में सभी पात्र विद्यार्थियों को शामिल करने, शालाओं में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने, कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं चलाने तथा 26 जनवरी को उल्लास कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.राव ने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे इसके लिये राज्य से अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है, सभी को निर्धारित अवधि में सभी पात्र बच्चों की एंट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 
           डॉ.राव ने प्रधान पाठकों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु विद्यार्थियों को नियमित मार्गदर्शन और प्रेरणा देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शिक्षकों को राज्य से निर्धारित वीएसके ऐप डाऊनलोड करके प्रतिदिन उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार कर्ण द्वारा छात्रवृत्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन एंट्री में आ रही असुविधा के बारे में जानकारी देकर उसका समाधान से अवगत कराकर 25 जनवरी तक शत-प्रतिशत पात्र छात्रों को ऑनलाइन एंट्री करने को कहा। साथ ही एनएम एमएस और प्रयास विद्यालय के लिये कक्षा 08 वीं में अध्ययनरत सभी पात्र छात्रों के जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र की स्थिति की समीक्षा की गई। 
            समीक्षा बैठक के दौरान भुवनेश्वर पटेल ने कक्षा 8 वी में सभी छात्रों को अनिवार्यता एनएमएमएस एवं प्रयास का फॉर्म भराने और सभी छात्रों को कक्षा में अंतिम कालखंड में प्रतिदिन अभ्यास कराना और शनिवार को पूरे दिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, छात्रों को अधिक से अधिक प्रतियोगी परीक्षा के लिये तैयार करना रहा। सभी प्रधान पाठकों को दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version