Site icon chattisgarhmint.com

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 27 जून को वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

शास.अंग्रेजी माध्यम नटवर स्कूल में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा आयोजन

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को रोली तिलक लगाकर किया जाएगा स्वागत, न्यौता भोज का भी होगा आयोजन

27 जून को दोपहर 2 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा करियर काउंसलिंग कार्यशाला व प्रतिभा सम्मान समारोह

रायगढ़, 26 जून 2024/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन 27 जून को शास.अंग्रेजी माध्यम नटवर स्कूल, रायगढ़ में पूर्वान्ह 11 बजे से होगा।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन व आयोजक जिला प्रशासन स्कूल शिक्षा-समग्र शिक्षा जिला रायगढ़ के तत्वावधान में नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत एक उत्सव के रूप में हो व बच्चों तथा पालकों के लिए यह दिन विशेष तौर पर यादगार बन सके। इसी उद्देश्य के साथ नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने एवं उन्हें विद्यालय की ओर आकर्षित करने के लिए जिला शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नव-प्रवेशी बच्चों को रोली एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत करते हुए नि:शुल्क गणवेश व पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर न्योता भोजन का भी आयोजन होगा।
नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा करियर काउंसलिंग कार्यशाला व प्रतिभा सम्मान समारोह
27 जून को दोपहर 2 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा दसवीं से 12वीं एवं कालेज में अध्ययन कर रहे बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की रूपरेखा तय करने एवं सफलता हासिल करने के तरीकों को बताने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य अतिथि होंगे। करियर गाइडेंस कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, सैन्य सेवा, चिकित्सा में प्रवेश, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई में प्रवेश, विधि सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में सेवा, कंप्यूटर शिक्षा के साथ अन्य विषयों में भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं एवं सफल होने के तरीकों के बारे में बच्चों एवं उनके पालकों को विशेषज्ञों द्वारा अवगत कराया जाएगा।

Exit mobile version