Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ में 8 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 दिसंबर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का आयोजन पीएमश्री सेजस स्कूल सारंगढ़ में 8 दिसंबर को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। इस युवा उत्सव में आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक (प्रतिभागियों का) 18 से 40 वर्ष तक (संगतकारों का) के शामिल हो सकेंगे। इसमें 14 सांस्कृतिक विधाएँ-1. लोकनृत्य, 2. पंथी नृत्य, 3. राउत नाचा, 4 सुआ नृत्य, 5. करमा नृत्य, 6. लोकगीत, 7. बाद-विवाद, 8. कहानी लेखन, चित्रकला, 10. कविता लेखन, 11. नवाचार, 12. एकांकी नाटक, 13. पारंपरिक देशभूषा, 14. रॉकबैंड। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विधा में भाग ले सकते हैं। 01 प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते।

उल्लेखनीय है कि राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का जिला और राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इससे जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिला है।

Exit mobile version