Site icon chattisgarhmint.com

भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रपथ में जलस्तर बढऩे की संभावना

Spread the love


मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील, सतह पर पानी हो तो वहां से आवागमन न करने की सलाह
पानी का बहाव तेज, लोगों से नदी में नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नहीं उतरने की अपील
रायगढ़, 31 जुलाई 2024/ बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है। उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नहीं उतरने की भी अपील लोगों से की गई।

Exit mobile version