Site icon chattisgarhmint.com

20 अप्रैल को होगा प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं का प्राकच्यन परीक्षा

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राकच्यन परीक्षा 20 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा जिसमें परीक्षार्थी को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में अपनी उपस्थिति देनी होगी। परीक्षार्थी द्वारा ओएमआर शीट सुबह 9:30 से 10 बजे तक भराया जाएगा। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विभागीय वेबसाइट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://eklavya.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

 उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी 2025 तक मंगाए गए थे। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उप योजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सघन तैयारी करायी जाती है।

Exit mobile version