Site icon chattisgarhmint.com

अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 नवम्बर 

Spread the love


रायगढ़, 11 नवम्बर 2025/ जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के 15 रिक्त पदों की भर्ती हेतु आमंत्रित आवेदनों की जांच पूर्ण कर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पात्रता परीक्षण एवं दावा-आपत्ति प्रक्रिया के पश्चात विषयवार अंतिम सूची को जिले की वेबसाइट www.raigarh.gov.in   पर अपलोड किया गया है।
अंतिम मेरिट सूची के अनुसार प्रत्येक पद के विरुद्ध तीन अभ्यर्थियों, इस प्रकार कुल 45 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 13 और 14 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यालय में अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ सचिव/सहायक आयुक्त जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान, रायगढ़ में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है।  

Exit mobile version