Site icon chattisgarhmint.com

आईटीआई पास आऊट युवाओं के लिए रोजगार मेला 7 अक्टूबर को

Spread the love

तकनीशियन एवं अप्रेंटिस के 500 पदों पर होगी भर्तियां

शास.औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मितान’ पोर्टल में कर सकते है पंजीयन

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2023/ जिले में आईटीआई पास आऊट युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 9 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुजुकी मोटर्स हंसलपुर गुजरात हेतु तकनीशियन एवं अप्रेंटिस के 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए निर्धारित योग्यता-फिटर, विद्युतकार, मशीनिष्ट, टर्नर, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, डीजल टे्रक्टर के व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। रोजगार मेला से संबंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए वेबसाइट www.itiraigarh.com एवं रोजगार मितान पोर्टल www.raigarhrojgarmitan.in पर दिए गए लिंक अपना पंजीयन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार प्राचार्य आईटीआई रायगढ़ में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version