Site icon chattisgarhmint.com

रोजगार मेला का आयोजन 24 अप्रैल को

टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर और आईटी ऑफिसर के पद उपलब्

रायगढ़, 21 अप्रैल 2026/ निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ में 24 अप्रैल को प्रातः 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए आवेदकों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रमुख कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मे. जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कुशलपुर, आईसीएच बिल्डिंग रायपुर में टेक्नीशियन के 500 पद, मे. चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, रायगढ़ में स्वतंत्र फील्ड ऑफिसर के 20 पद तथा मे. नेडविन टेकलेब्स, कबीर चौक रायगढ़ में आईटी ऑफिसर के 2 पद रिक्त हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version