Site icon chattisgarhmint.com

कृषक श्री विद्याधर पटेल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

रायगढ़, 1 मार्च 2025/ केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री.एच.डी.कुमार स्वामी द्वारा कृषि में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए आईआईएचआर बैंगलोर में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम-कोड़केल के कृषक श्री विद्याधर पटेल को राष्ट्रीय नवाचार किसान सम्मान से नवाजा गया। देश के 8 कृषकों में छत्तीसगढ़ से रायगढ़ जिले के एक मात्र किसान है श्री विद्याधर पटेल। गेंदा बाबा के नाम से मशहूर प्रगतिशील किसान श्री विद्याधर पटेल को अपने नवाचार और अन्य कार्यों के लिए राष्ट्रीय इनोवेटिव किसान सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। जिन्होंने गेंदा की खेती में पॉली बेग तकनीकी से 1.5 लाख पौधे बेचकर 30 लाख रुपये कमाए है। 
           यह सम्मान उन्हें इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ.गिरीश चंदेल, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ.विवेक त्रिपाठी एवं निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ.एस.एस.टुटेजा के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बी.एस.राजपूत, वैज्ञानिक डॉ.मनीषा चौधरी, वैज्ञानिक डॉ.के.डी.महंत, वैज्ञानिक डॉ.के.एल.पटेल, वैज्ञानिक डॉ.के.के.पैंकरा एवं डॉ.सोलंकी के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ के समस्त स्टॉफ  के सहयोग से प्राप्त हुआ।

Exit mobile version