• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    हाई स्कूल पंचपारा में प्रारंभ हुआ पाँच दिवसीय आंग्ल भाषा प्रशिक्षण 

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 29, 2024
    Spread the love


    रायगढ़, 29 जुलाई 2024/ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के निर्देशानुसार विकास खंड पुसौर के समस्त प्राथमिक शालाओं में अध्यापन करने वाले आंग्ल भाषा हेतु एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। जिसमें अंग्रेजी विषय को रुचिकर व गतिविधि आधारित बनाकर बच्चों को सिखाने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है। जिसके अंतर्गत विकास खंड पुसौर के सभी प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों का दो चरणों में हाई स्कूल पंचपारा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम चरण के प्रथम दिवस का प्रारंभ 29 जुलाई से किया गया है। जिसमें विकास खंड स्त्रोत समन्वय शैलेन्द्र मिश्रा, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण कुमार साव, बीआरपी शांती ठाकुर व संस्था के शिक्षकों की उपस्थिति में मां शारदे के कमल रज को प्रणाम करते हुये शारदा पूजन के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ  किया गया। बीआरसी मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य को बताते हुये गंभीरता पूर्वक एवं अनुशासित रहकर प्रशिक्षण लेने की बात कही गयी। मास्टर प्रशिक्षक भुवनेश्वर चौहान के द्वारा प्रशिक्षण संबंधित सभी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया। उनके द्वारा अंग्रेजी में बात करने, व्यवहार में अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करने, गतिविधि आधारित प्रशिक्षण आदि बिन्दुओं के आधार पर प्रकाश डालकर प्रशिक्षण गंभीरतापूर्वक लेने का हेतु आग्रह किया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक मंडल भुवनेश्वर चौहान, कृष्णा चौहान, सुमन पटेल, रश्मि नायक, अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन से तन्मय, रिया और ऋषभ शामिल रहे। आज के कार्यक्रम का संचालन दुरेन्द्र नायक के द्वारा किया गया, प्रशिक्षण में हाई स्कूल पंचपारा एवं प्रा.मा.शाला पंचपारा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।