Site icon chattisgarhmint.com

लोक कला नर्तक दल पंथी नृत्य के लिए अपनी प्रविष्टि 20 दिसम्बर तक कर सकते है प्रस्तुत

Spread the love

रायगढ़, 16 दिसम्बर2023/ गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव योजना नियम वर्ष 2005 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोककला यथा लोकगीत, लोकगायन, लोकनृत्य (जैसे पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी परम्परागत लोक वाद्य) आदि में लोक कलाकारों के प्रतिभा की पहचान करना तथा कलाकारों की प्रतिभा को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं विकास करने के उद्देश्य से योजना संचालित है। इस योजना के तहत् वर्ष 2023-24 के लिए अनुसूचित जाति लोक कला नर्तक दलों से प्रविष्टियाँ प्राप्त कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
        इच्छुक अनुसूचित जाति लोक कला नर्तक दल पंथी नृत्य अपनी प्रविष्टि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़  में 20 दिसम्बर 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है। जिला स्तर पर आयोजित कार्यकम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित दलों को राज्य स्तरीय कार्यकम हेतु भेजा जायेगा।

Exit mobile version