Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों को किया गया फुड बास्केट वितरण 

Spread the love

रायगढ़, 22 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी तथा सुश्री रंजना पैंकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज जिंदल फाउंडेशन, पतरापाली रायगढ़ द्वारा विकासखण्ड रायगढ़ में समस्त उपचाररत टी.बी.मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में फुड-बास्केट वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिंदल फाउंडेशन के सी.एस.आर. के अधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, जिला नोडल अधिकारी डॉ.केनन डेनियल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा के हाथों 60 टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में फुड बास्केट वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री सुनील यादव जिला पीएमडीटी समन्वयक, श्री रामप्रसाद टोप्पो एस.टी.एस., श्रीमती शुरूवाली साहा एस.टी.एल.एस., श्री छबीलाल साहू टी.बी.एच.व्ही., श्री राजेश रात्रे टी.बी.एच.व्ही. एवं जिंदल सी.एस.आर विभाग के श्री घई एवं श्री साहू तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version