Site icon chattisgarhmint.com

नि:शुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम आयुष योग वेलनेस सेंटर में

Spread the love


रायगढ़, 19 जुलाई 2024/ आयुष योग वेलनेस सेंटर आयुर्वेद चिकित्सालय, रायगढ़ में नि:शुल्क योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम प्रात: 6.30 से 8.00 बजे तक चलेगा और इसमें बीपी, शुगर, थायराइड, सर्वाइकल जैसी बीमारियों के निदान के लिए नि:शुल्क योग परामर्श दिया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ.जग्योशिनी बारला (बीएनवाईएस) के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से व्यक्तियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉ.जग्योशिनी बारला मोबा.नं. 7987470167 में संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version