Site icon chattisgarhmint.com

सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक संपन्न

Spread the love

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

रायगढ़, 26 जून 2024/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल की अध्यक्षता में आज पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में सामान्य प्रशासन समिति एवं दोपहर 2 बजे से सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में मुख्य रूप से स्कूल भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य, पेयजल संबंधित समस्याओं, खरीफ फसल हेतु बीज एवं खाद की पर्याप्त मात्रा किसानों को उपलब्ध कराने, शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। जिसकी कार्ययोजना बनाकर समस्याओं का समाधान हेतु विभाग/योजना के प्रमुख अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया। जिससे आम नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
दोपहर 2 बजे से आयोजित सामान्य सभा की बैठक में खरीफ फसल हेतु धान बीज, यूरिया, डी.ए.पी. आदि की स्थिति, जल जीवन मिशन की प्रगति के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना, केलो जलाशय के नहर, डी.एम.एफ. मद से स्वीकृत कार्यों, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, जिला पंचायत के सभी सदस्य एवं अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

Exit mobile version