Site icon chattisgarhmint.com

शहर में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं”….एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

Spread the love

● गवाह से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कोतवाली थाने में गैर जमानतीय अपराध दर्ज, मुख्य आरोपी अजीज खान गिरफ्तार

● छेड़खानी के आरोपी अजीज खान अपने दोस्तों के साथ मिलकर गवाह के साथ किया था मारपीट

       रायगढ़ । आज दिनांक 18/12/2023 के सुबह पुराना मंदिर के पास विजय ज्ञानवानी नामक व्यक्ति के साथ छेड़खानी मामले के आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू अपने दोस्तों के साथ मिलकर विजय ज्ञानवानी के दुकान आकर उसे छेड़खानी मामले में उसके खिलाफ गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए गाली गलौज, मारपीट किया गया । घटना को लेकर थाना कोतवाली में आहत विजय ज्ञानवानी पिता स्वर्गीय किशन चंद ज्ञानवाणी उम्र 38 साल निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर के आवेदन पर आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू एवं अन्य के विरुद्ध मारपीट वह अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है । रिपोर्टकर्ता विजय ज्ञानवानी ने बताया कि आज सुबह पुराना मंदिर के पास अपनी दुकान पर था, करीब 11.00 बजे अजीज खान और उसके दोस्त दुकान पर आये और छेड़खानी के प्रकरण में हमारे खिलाफ गवाही दिये हो कहकर जबरन रुपए मांग कर रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे । कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे ने बताया कि घटना को लेकर विजय ज्ञानवानी के आवेदन पर अजीज खान उर्फ भोंदू व अन्य के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध कायम कर मुख्य आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू को गिरफ्तार किया गया ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा के सख्त निर्देश हैं कि शहर में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, शहर में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं की जावेगी । कोतवाली पुलिस आगे भी असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही जारी रखेगी ।
Exit mobile version