Site icon chattisgarhmint.com

प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम 20 जुलाई को आयेंगे रायगढ़शाम 5 बजे कलेक्टोरेट में लेंगे समीक्षा बैठक

Spread the love


रायगढ़, 19 जुलाई 2024/ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम 20 जुलाई को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री नेताम प्रात: 10 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाऊस आयेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री श्री नेताम शाम 5 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री श्री नेताम शाम 7 बजे कलेक्टोरेट से सर्किट हाऊस के लिए प्रस्थान करेंगे एवं शाम 7.30 बजे रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version