सारंगढ़-बिलाईगढ़, 16 मार्च 2026/यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जिले के यातायात दल ने कार और मोटर सायकल ड्राइविंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं पहनने और तीन सवारी आदि पर, 194 बी 1, 50/177, 130, 122, 128, 179, 112, 115 जैसे धाराओं के तहत कुल 28 प्रकरण में 44 हजार 300 रूपये की यातायात चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे।
ट्रैफिक चालान का बढ़ता ग्राफ, 28 प्रकरण में 44 हजार का जुर्माना

