• Sun. Feb 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

जोबी कॉलेज एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति और जागरूकता की ओर बढ़ा कदम

Bychattisgarhmint.com

Feb 22, 2026

रायगढ़ः- शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा जिला रायगढ़ द्वारा शनिवार को विकासखण्ड खरसिया के ग्राम बरगढ़ में शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे एवं जिला संगठक श्री भोजराम पटेल के स्वयं उपस्थित रहे, जिनके निर्देशन एवं प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार थवाईत के अनुभवी मार्गदर्शन व सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाल दर्शन की अगुआई में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

शुरुआत प्रातः प्रभात फेरी से हुई। स्वयंसेवकों ने जोशीले नारों के साथ समाज में जागरूकता का संदेश दिया। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने स्थानीय सार्वजनिक परिसर एवं स्थलों आस-पास सफाई अभियान चलाया। नाली और सोखता गड्ढों का निर्माण कर उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित किया और स्वयंसेवकों ने भी “नशा मुक्त समाज और युवा“ विषय पर अपने विचार रखे। परिचर्चा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप श्री मनोज त्रिपाठी एवं गांव के वृद्धजन मंचासीन व आमजनों का जमावड़ा आयोजन पंडाल के चहुं ओर खचाखच भरा रहा। सुबह परियोजना कार्य व जल पान के बाद दोपहर को बौद्वक परिचर्चा हुई और रात तक लोक नृत्य-संगीत की महफिल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे। इस दौरान प्रयोगशाला तकनीशियन पी पी.एस. सिदार एवं संलग्न अधिकारी कर्मचारियों का योगदान उल्लेखनीय रहा।

 बौद्धिक परिचर्चाः नशा मुक्ति पर जोरः–
भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नशा मुक्ति अनिवार्य है। नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परेशानियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को नशा त्यागने की शपथ दिलाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही राष्ट्र के विकास की नींव है। समाज और राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब युवा नशे से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *