Site icon chattisgarhmint.com

नशा मुक्त समाज में युवा थीम पर गोड़ीहारी में कन्या शाला सारंगढ़ ने किया एनएसएस शिविर

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 जनवरी 2026/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यामिक विद्यालय सारंगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित ग्राम गोड़ीहारी में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वयंसेवक छात्राओं ने नशा मुक्त समाज में युवा थीम पर नाटक, नृत्य, साफ सफाई कार्य, परियोजना कार्य किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उनके द्वारा गांव में जनजागरूकता किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत – गोड़ीहारी के सरपंच, बीडीसी और डी के शर्मा व्याख्याता शासकीय कन्या उच्च माध्यामिक विद्यालय सारंगढ़, वीरेंद्र जोल्हे सहायक कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस सहसराम साहू, पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला गोड़ीहारी के शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे। आशा किरण तिर्की कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य और परियोजना कार्य करने वाले शिविरार्थियों का मेडल देकर सम्मान किया गया और सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया।

Exit mobile version