Site icon chattisgarhmint.com

रोड किनारे खड़ी हाइवा से बैटरी चुराने वाले आरोपी को खरसिया पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

● आरोपी से चोरी की बैटरी बरामद, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश कर भेजा जेल

  17 जुलाई, रायगढ़ । कल दिनांक 16/07/2024 को रानी सागर खरसिया में रहने वाले अमित कुमार पांडे (उम्र 26 साल) मूल निवास-चिल्हकी, औरंगाबाद (बिहार) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि रानी सागर के पुराना रोड़ में अपनी हाईवा वाहन क्रमांक ओडी-09 पी 1015 को खड़ी किया था । 16 जुलाई के शाम देखा तो हाईवा की एक बैटरी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था । बैटरी चोरी के रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के अपराध क्रमांक 435/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । माल मुल्जिम की पतासाजी के लिये थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा अपने मुखबीरों को सक्रिय कर सूचना देने निर्देशित किये, शीघ्र ही मुखबिर द्वारा महुआपाली में रहने वाले कृष्णा सोनवानी पर बैटरी चोरी का संदेह व्यक्त किया जिसे तत्काल खरसिया पुलिस की टीम द्वारा चाहत ढाबा के पास हिरासत में ली । संदेही से बैटरी चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर बैटरी चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी के मेमोरेंडम पर चोरी गई SF बैटरी कीमती करीब 11,000 रुपए का जप्त किया गया तथा *आरोपी कृष्णा सोनवानी पिता छोटकू सोनवानी उम्र 26 साल निवासी महुआपाली भाटापारा थाना खरसिया जिला रायगढ़* को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर खरसिया पुलिस द्वारा आरोपित को जेल दाखिल किया गया है ।

         अपराध कायम होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरूका की बरामदगी में की कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर और प्रदीप तिवारी की अहम भूमिका रही है ।
Exit mobile version