Site icon chattisgarhmint.com

ग्राम तेलीकोट में खरसिया पुलिस ने लगया पुलिस जन चौपाल

Spread the love

रहवासियों को साइबर फ्रॉड से बचने और नशे से दूर रहने की दी समझाइश

 28 जुलाई, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था के कार्यों के साथ नियमित रूप से क्षेत्रवासियों को अपराधों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज ग्राम तेलीकोट में खरसिया पुलिस द्वारा पुलिस जन चौपाल लगाया गया जिसमें थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग व विवेचकगण ने नवीन कानून, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर रहवासियों को संबोधित कर जानकारी दिया गया । 

  थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने नवीन कानून के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी गई और साइबर फ्रॉड के संबंध में बताया कि जैसे-जैसे डिजिटाइजेशन और तकनीकी बढ़ रही है, वैसे-वैसे साइबर फ्रॉड भी बढ़ रहा है । उन्होंने बताया कि कोई भी बैंक अपने ग्राहक से ओटीपी नहीं मांगती है, ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी मांगते हैं ऐसे में आप किसी को भी ओटीपी नहीं बताएं । यदि भूलवश ओटीपी बता भी दी है, तो आप 1930 नंम्बर पर शिकायत दर्ज करावें । इन दिनों लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर मोबाइल पर लिंक भेजा जाता है, टेलीग्राम या व्हाटस ग्रुप में जोड़कर अंजान कंपनी या फर्म में रूपये निवेश कराते हैं, कई व्यक्ति लालच में अधूरी जानकारी पर रूपये निवेश कर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं, कोई भी व्यक्ति आदमी घर बैठे मोबाइल से पैसा नहीं कमा सकता, पैसा कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है । ऐसे फ्रॉड कॉल का किसी प्रकार उत्तर नहीं देने कहा और ठगी का शिकार होने पर थाना व बैंक जाकर सूचना देने बताया गया । 

    चौकी प्रभारी संजय नाग ने  नशा मुक्ति को लेकर क्षेत्र में अवैध शराब की सूचना देने रहवासियों को प्रेरित किया गया और नव जवानों को नशे से दूर रखना बताये । उन्होंने सड़क हादसों से बचने तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने से बचने कहा गया । महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर द्वारा महिला और बालकों संबंधी अपराधों की जानकारी दी गई । जन चौपाल में काफी संख्या में ग्राम तेलीकोट के रहवासियों के साथ थाना व चौकी खरसिया के स्टाफ मौजूद थे  ।
Exit mobile version