Site icon chattisgarhmint.com

कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान रास्ते पर लूट करने वाले चार बदमाशों को पकड़ा, मोबाइल और बाइक बरामद

Spread the love

रायगढ़, 12 अगस्त 2025 – कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। घटना 11 अगस्त की रात की है, जब ग्राम नावापारा निवासी सुंदर दास महंत (50 वर्ष) अपने साथी स्वलाल महंत के साथ ग्राम सपोस दशकर्म में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रात करीब 10 से 11 बजे के बीच ग्राम लिटाईपाली नाला पुल के पास अंधेरे में छिपे कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज, हाथ-मुक्कों व डंडों से हमला कर लूटपाट की। बदमाशों ने सुंदर दास का मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग निकले।

सुबह पीड़ित ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दी। उन्होंने अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 119, 126, 309, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया। पूछताछ में पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कृष्णा भारद्वाज के रूप में की। पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया, जहां उसने अपने साथियों विजय भारद्वाज, प्रदीप टंडन और विरू सिदार के साथ वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम लिटाईपाली के नाला पुल को अपना अड्डा बनाकर रात के समय राहगीरों को रोकते, पैसे की मांग करते और विरोध करने पर डराते-धमकाते थे। पुलिस ने कृष्णा भारद्वाज के मेमोरेंडम पर लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 M 0619) बरामद कर जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. कृष्णा भारद्वाज पिता प्यारेलाल भारद्वाज, 19 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़
  2. विजय भारद्वाज पिता प्रेमलाल भारद्वाज, 22 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़
  3. प्रदीप टंडन पिता रामचंद्र टंडन, 20 वर्ष, ग्राम भेड़वन, थाना सारंगढ़, वर्तमान पता भगनडीपा किराया मकान, थाना जूटमिल
  4. विरू सिदार पिता जगदीश प्रसाद सिदार, 23 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़ सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय, आरक्षक संदीप कौशिक और शंभू चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही
Exit mobile version