Site icon chattisgarhmint.com

खनि जांच: भटगांव क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन में शामिल 4 वाहन जप्त

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरीहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा भटगांव एवं बिलाईगढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान भटगाव क्षेत्र में अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर एवं एक हाइवा अवैध परिवहन करते पाये जाने पर घटना स्थल पर ही सभी 04 वाहनो को जप्त कर आगामी कार्यवाही तक थाना प्रभारी भटगांव के सुपुर्दगी किया गया। खनि अधिकरी एच डी भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की कार्यवाही आगे भी निरंतर की जाएगी। खनिज जांच टीम में अनुराग नंद और लक्ष्मीनारायण घृतलहरे सम्मिलित थे।

Exit mobile version