Site icon chattisgarhmint.com

सांसद श्री राधेश्याम राठिया 15 अगस्त को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण

Spread the love


रायगढ़, 13 अगस्त 2024/ 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि होंगे तथा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में प्रात:9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। जिसके पश्चात सलामी व राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

Exit mobile version