Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ के नजूल नक्शा खसरा का दावा आपत्ति एसडीएम कार्यालय में 15 अक्टूबर तक आमंत्रित

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अक्टूबर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) सारंगढ़ ने कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा के माध्यम से प्राप्त पत्र के अनुरूप सारंगढ़ नजूल क्षेत्र को छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकोस्ट) को आधुनिक तकनीक से सर्वेक्षण कर नक्शे एवं संधारण खसरे की निर्माण हेतु कार्य सौंपा गया है, जिस पर छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रदाय 32 नक्शा सीट एवं भूखंड विवरण सूची के आधार पर तहसीलदार सारंगढ़ द्वारा राजस्व निरीक्षक नजूल की टीम से भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसका कुल 1935 प्लांट में से 1451 प्लाट मौके पर सत्यापित और 484 प्लाट बटानकन विलुप्त होने के कारण अंतिम विनीश्चय हेतु शेष है। इसकी सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट में तथा नक्शा का अवलोकन एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ में किया जा सकता है।  इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति या हितबद्ध पक्षकार को किसी भूमि के संबंध में कोई प्रकार का दावा आपत्ति हो तो वह स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से लिखित में साक्ष्य दस्तावेज के साथ न्यायालय एसडीएम में सुनवाई दिनांक 15 अक्टूबर को समय 11 बजे उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्रस्तुत दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा एवं अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version