Site icon chattisgarhmint.com

चेकपोस्ट पर रखें निगरानी, संदेहास्पद सामग्री परिवहन पर कार्यवाही के दिए निर्देश, ओमप्रकाश व पी सुगेंद्रन

Spread the love

व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश व श्री पी.सुगेन्द्रन ने एनफोर्समेंट एजेंसीज के नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

व्यय प्रेक्षकों ने बैंकर्स से कहा संदिग्ध लेनदेनों के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियमित रूप से रिपोर्ट जमा करें

रायगढ़, 22 अक्टूबर 2023/ रायगढ़ के 4 विधानसभाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा एवं 16-रायगढ़ के लिए (आईआरएस) श्री ओमप्रकाश को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र 18-खरसिया एवं 19 धरमजयगढ़ के लिए श्री पी.सुगेन्द्रन (आईए एण्ड एएस) को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। व्यय प्रेक्षक द्वय के द्वारा जिले में आगमन पश्चात निर्वाचन व्यय निगरानी दलों के कार्य का निरीक्षण किया गया व प्रभारी अधिकारियों से कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। जिसके पश्चात व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश व श्री पी. सुगेन्द्रन के द्वारा एनफोर्समेंट एजेंसीज पुलिस, आबकारी, फॉरेस्ट, माइनिंग, स्टेट और सेंट्रल जीएसटी के साथ आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में सभी अधिकारियों से अब तक उनके द्वारा की गई कार्यवाही और आगे की रणनीति के बारे चर्चा की गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव कार्य में लगे सभी निगरानी दलों को पूरी तत्परता व मुस्तैदी के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान निर्वाचन का कार्य संबंधित एफएसटी एवं एसएसटी दल के साथ समन्वय बनाकर करना है। उन्होंने दल प्रभारियों से कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी तरह के रजिस्टर को संधारित करके रखना है और प्रतिदिन की गतिविधियों को दर्ज करना है। व्यय प्रेक्षक ने जिले की सीमा में चेकपोस्ट में नगद राशि, अवैध शराब, कपड़े, शस्त्र तथा अन्य संदेहास्पद वस्तुओं की आवाजाही पर निगरानी रखने एवं अवैध पदार्थों के परिवहन संबंधी शिकायतों पर सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश संबंधित दल प्रभारियों को दिए।*व्यय प्रेक्षकों ने ली बैंकर्स की बैठक*व्यय प्रेक्षक श्री ओमप्रकाश व श्री पी.सुगेन्द्रन ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान ऐसे एकाउंट के लेनदेन पर विशेष नजर रखें जिनका उपयोग निर्वाचन को प्रभावित करने में हो सकता है। उन्होंने संदेहास्पद लेनदेन पर कहा कि एक लाख से अधिक जमा एवं निकासी हो तो सोर्स की जानकारी ले, इसके साथ ही एक अकाउंट से एक से अधिक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने पर, प्रत्याशी के खाते के अलावा उनके परिजनों के खाते में एक लाख से अधिक रूपये होने पर, इसके अलावा काफी दिनो से बंद खाते में एकाएक पैसों का लेनदेन पर आपको नजर रखते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट भेजना है। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी हैं, लिहाजा प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन हेतु बैंक में नवीन खाते खुलवाए जाएंगे, जिसमें प्रत्याशी को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कैश परिवहन पर जानकारी ली। बैंक प्रतिनिधियों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्यूआर कोड जेनरेट कर वाहन भेजा जा रहा हैं, जिस पर व्यय प्रेक्षक ने कहा कि कैश वाहन का रैंडम चेक करना सुनिश्चित किया जाए। अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने सी-विजिल के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनसामान्य के लिए सी-विजिल सिटीजन एप उपलब्ध हैं, जिसके माध्यम निर्वाचन में किसी भी प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन को प्रभावित करने वाली अनियमितता जैसे कैश, शराब, सामग्री वितरण दिखने पर आप एप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं। जिसका निराकरण किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जनसामान्य को ये अधिकार दिए गए है इसका उपयोग कर सकते है। सहायक व्यय प्रेक्षक सर्व श्री बसंत गुलेरी, सुश्री रिद्धि साहू, श्रीमती ज्योति सिंह, श्री एल.के.बारा, श्री एस.के. मिंज सहित सभी बैंकों के नोडल/प्रबंधक उपस्थित रहे।

Exit mobile version