Site icon chattisgarhmint.com

अग्निवीर भर्ती के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Spread the love

सारंगढ बिलाईगढ़, 20 अप्रैल 2025/ अग्निवीर भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन में भर्ती के लिए 25 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कक्षा आठवीं और दसवीं (हाईस्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण योग्य युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। अग्निवीर की भर्ती जनरल ड्यूटी, तकनीकी स्टॉफ, क्लर्क, ट्रेडमेन, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती,  धर्मगुरू, नर्सिंग, सहयोगी, सिपाही, फार्मासिस्ट आदि श्रेणी में की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क के उम्मीदवारों को आनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। 
अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 07712965212 या 07712965214 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version