Site icon chattisgarhmint.com

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रित संतान से मंगाए गए ऑनलाईन आवेदन 

Spread the love

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना संचालित

रायगढ़, 16 अक्टूबर 2024/ छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु नि:शुल्क कोचिंग सहायता योजना योजनाएं मुख्य रूप से संचालित है। पात्रता मंडल में पंजीकृत श्रमिक की एक वर्ष की नियमित सदस्यता होना आवश्यक है योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक अथवा उनके प्रथम दो संतानों को ही योजना का लाभ देय होगा। देय लाभ मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके संतानों को शैक्षणिक योग्यता अनुरूप प्रतियोगिता परीक्षाओं जैसे-पीएससी (लोक सेवा आयोग), सीजी व्यापम (छ.ग.व्यावसायिक परीक्षा मंडल), एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग),आईबीपीएस (बैंकिंग), रेलवे, पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु चयनित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से नि:शुल्क कोचिंग प्रदान किया जाना प्रावधानित है।    
श्रम विभाग अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत निर्माण मजदूरों का एवं असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत असंगठित कर्मकारों का पंजीयन किया जाता है। छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत 69,766 मजदूरों का पंजीयन हुआ है एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत 70,244 मजदूरों का पंजीयन हुआ है। श्रमिक पंजीयन हेतु मुख्य दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता, लाईव फोटो, निर्माण श्रमिक हेतु स्व-घोषणा प्रमाण पत्र एवं स्वयं का मोबाईल नंबर आवश्यक है।                   
        विभाग के अंतर्गत श्रमिक पंजीयन नि:शुल्क है एवं किसी भी सी.एस.सी. सेंटर अथवा किसी भी कम्प्यूटर के द्वारा किया जा सकता है। वर्तमान में शासन द्वारा श्रम विभाग के पंजीयन एवं योजनाओं के आवेदन हेतु मोबाईल एप्प श्रमेव जयते जारी किया गया है, जिसमें श्रमिक स्वत: ही अपना पंजीयन कर सकते है एवं पंजीकृत श्रमिक योजना हेतु आवेदन कर सकते है। उक्त आवेदन google playstore अथवा श्रम विभाग की वेबसाईट cglabour.nic पर उपलब्ध है। 
आवश्यक दस्तावेज- 
प्रशिक्षणार्थी का आधार कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड, योजना के संबंध में स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (श्रमिक का)एवं प्रशिक्षणार्थी का शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र/अंक सूची की प्रति संलग्न करना होगा।

Exit mobile version