Site icon chattisgarhmint.com

10 अप्रैल तक सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का मौका


भर्ती रैली को लेकर युवाओं में उत्साह

रायगढ़, 8 अप्रैल 2026/ सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in   के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों-अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (10वीं एवं 8वीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के लिए पंजीकरण जारी है। इसके साथ ही स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 
           जिले में सेना भर्ती रैली को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिले में अब तक 451 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। जो युवाओं के बढ़ते रुझान और देश सेवा के प्रति उनके उत्साह को दर्शाता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version