Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: गुढगहन के दुलेराम पटेल सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण के साथ बिजली बिल से भी मिली मुक्ति
रायगढ़, 8 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी साफ दिखने लगा है। रायगढ़ जिले के ग्राम गुढगहन के एक निवासी, दुलेराम पटेल, ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया है। इस कदम से उन्हें लगातार बिजली बिल में भारी बचत हो रही है। मई माह में दुलेराम पटेल के सोलर पैनल ने 165 यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जिससे उन्हें 678 रुपए की सब्सिडी मिली। इसके बाद जून माह में उनके पैनल ने 171 यूनिट बिजली पैदा की। इस महीने उन्हें 814 रुपए की छूट मिली और उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य हो गया। 
             दुलेराम पटेल ने बताया कि सोलर पैनल से सिर्फ बिजली के बिल में राहत ही नहीं मिलती, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे सौर ऊर्जा का उपयोग कर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि बिजली बिल से भी मुक्ति पा रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लक्ष्य है कि हर परिवार स्वच्छ ऊर्जा को अपनाए और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसी कड़ी में ग्रामीण उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर एक नई मिसाल कायम कर रहे हैं, जो दूसरे लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे है।

Exit mobile version