Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे परीक्षा पे चर्चा 29 जनवरी को

Spread the love

इस बार 2.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा पे चर्चा पर कराया है पंजीकरण

शा.नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

कक्षा 6 से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थी होंगे शामिल

रायगढ़, 28 जनवरी 2024/ परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इस बार भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां जी 20 देश का सम्मेलन आयोजित हुआ था, वहां से सजीव प्रसारण पूरे भारतवर्ष में किया जाएगा। इस वर्ष 29 जनवरी 2024 को आयोजित परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छात्रों के साथ होने वाली परीक्षा के चर्चा के लिए रिकॉर्ड 2.26 करोड़ छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ज्ञात हो परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर से करीब 3000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगे, प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक को आमंत्रित किया गया है।
राज्य कार्यालय की निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में भी 29 जनवरी 2024 को प्रात: 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। रायगढ़ जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिसमें नटवर स्कूल के कक्षा 06 से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इसी तरह विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में विकासखंड लैलूंगा का मंगलम भवन, बस स्टैंड, युवा केंद्र, लैलूंगा, तमनार विकासखंड का स्वामी आत्मानंद स्कूल, तमनार, विकासखंड खरसिया का लखीराम ऑडिटोरियम खरसिया, विकासखंड धरमजयगढ़ का जनपद सभा कक्ष धरमजयगढ़, विकासखंड घरघोड़ा का स्वामी आत्मानंद स्कूल, घरघोड़ा एवं विकासखंड पुसौर का स्वामी आत्मानंद स्कूल, पुसौर में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के अध्ययनरत बच्चे शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम में शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त उनके पालक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है। जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त जिले के सभी माध्यमिक शालाओं में अध्यनरत कक्षा 6 से 8 के बच्चे एवं हाई स्कूलों में कक्षा 9 एवं 10 के अध्ययनरत बच्चे तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक के अध्ययनरत बच्चे अपने स्कूल में आयोजित सजीव प्रसारण में शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शासकीय एवं अशासकीय दोनों प्रकार की शालाओं में टीवी, प्रोजेक्टर, एलईडी, मोबाइल, स्मार्ट क्लास, रेडियो के माध्यम से किया जावेगा।। जिला शिक्षा अधिकारी बी बाखला ने सभी पालको एवं जनप्रतिनिधियों को 29 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का कहा है।

Exit mobile version