Site icon chattisgarhmint.com

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के हाथों में जनमन

Spread the love

कहा सारगर्भित ढंग से की गई जनमन पत्रिका की प्रस्तुति जनोपयोगी

रायगढ़, 24 फरवरी 2024/ केंद्रीय राज्य मंत्री विद्युत एवं भारी उद्योग श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका जनमन का अवलोकन किया। श्री गुर्जर ने विषयवस्तु को विस्तार से देखा और कहा कि शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सरकार ने जिन योजनाओं को लागू किया, जनकल्याण के लिए जो काम किये गये, उन्हें इस पत्रिका में सारगर्भित ढंग से सहेजा गया है। शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी के लिए तथा इसके माध्यम से नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को यह पत्रिका सुंदरता से प्रस्तुत कर रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में शामिल होने दिल्ली से पहुंचे थे।

Exit mobile version